{"_id":"6634850c69881bfff90bedcd","slug":"young-man-was-stabbed-to-death-after-entering-house-in-dewan-colony-of-pehowa-of-kurukshetra-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: कोल्डड्रिंक के होलसेलर की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में घुसकर किया हमला; पिता व भाई भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: कोल्डड्रिंक के होलसेलर की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में घुसकर किया हमला; पिता व भाई भी जख्मी
Fri, 03 May 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 03 May 2024 12:02 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र के पिहोवा की दीवान कॉलोनी में घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के पिहोवा की दीवान कॉलोनी में घर में घुसकर 8-10 बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अमित बंसल (35) के रूप में हुई है। अमित होलसेल में कोल्डड्रिंक और डिस्पोजल सप्लाई करता था। आरोपी अमित के भाई सुमित से पैसे की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सुमित को कॉल करके धमकाया भी था।
विज्ञापन
शुभम ने बताया कि 26-27 अप्रैल रात करीब एक बजे दिलबाग उर्फ बाग्गा अपने 8-10 साथियों के साथ दिवार फांदकर उनके घर में घुस आया था। आते ही उन्होंने उसके भाई अमित, पिता वीरभान और उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। अस्पताल से उसके भाई अमित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसके भाई का पंचकूला के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वीरवार-शुक्रवार रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिटी थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि सुमित बंसल की शिकायत पर पुलिस ने 27 अप्रैल को दिलबाग, हंस बहल, राजदीप को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। अब इसमें हत्या की धारा इजाद की गई है। तीन आरोपी सहवाग उर्फ दीपक, अमन और राजदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन