{"_id":"6aa0daaad27c1a2c0e0082ea","slug":"young-man-s-body-found-in-car-in-ladwa-of-kurukshetra-drug-overdose-suspected-as-cause-of-death-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: लाडवा में कार में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: लाडवा में कार में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज मौत की आशंका
Wed, 09 Sep 2026 09:33 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:33 AM IST
सार
आई 10 कार में युवक चालक सीट पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसे देखा तो डायल 112 पर सूचना दी गई इसके बाद पुलिस टीम में मौके पर पहुंची और उत्सव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीएम सिटी लाडवा के इंद्री रोड पर कार में एक युवक का शव मिला है, जिससे सनसनी फैल गई है। युवक के पास इंजेक्शन भी मिला है जिसके चलते उसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। कार में मृत मिले युवक की पहचान रमन पुत्र सुरेन्द्र हंसुमाजरा जिला करनाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आई 10 कार में यह युवक चालक सीट पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसे देखा तो डायल 112 पर सूचना दी गई इसके बाद पुलिस टीम में मौके पर पहुंची और उत्सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन