{"_id":"658b2876e88243ef940252d6","slug":"young-man-named-on-charges-of-raping-cousin-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-10974-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में युवक नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिता के साथ रह रही नाबालिग के साथ चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ससुरालियों से तंग आकर करीब चार माह से कुरुक्षेत्र में अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की मां ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
शिकायत में महिला ने बताया कि ससुरालियों की मारपीट से तंग आकर वह सितंबर से अपने मायके कुरुक्षेत्र आ गई थी। उसकी 14 साल की बेटी अपने पिता के साथ अंबाला जिले के एक गांव में रह रही थी। उसके मायके में आने के कुछ दिन बाद उसकी बेटी घर पर शाम करीब सात बजे दूध गर्म कर रही थी। इसी बीच चचेरा भाई उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी अपनी बुआ के पास चला गया। एक सप्ताह बाद आरोपी लौटा तो उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 17 सितंबर को उसकी बेटी अपने मामा के घर कुरुक्षेत्र आई तो उसने आपबीती सुनाई। घटना पंजोखरा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव की है, जबकि मामला थानेसर के सदर थाने में दर्ज है।
संबंधित पुलिस ने थाने को भेजी जांच
थाना सदर प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध होने पर यहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच संबंधित थाने को भेज दी गई है। उक्त पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।