फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: सुबह पांच बजे घर से निकला था  भोलू,  शाम को नहर किनारे मिला शव

Thu, 21 Aug 2025 11:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक सुबह पांच बजे घर से काम के लिए निकला था और शाम को युवक का शव नहर किनारे पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले के एक गांव समसीपुर के पास नहर किनारे गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि उर्फ भोलू के रूप में हुई, जो पेशे से प्लंबर था। थाना केयूके प्रभारी दिनेश ने बताया कि परिजनों के अनुसार रवि गुरुवार सुबह पांच बजे काम के लिए घर से निकला था। देर रात राहगीरों ने नहर किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के पास से उसकी बाइक व खाने-पीने की वस्तुएं मिली हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। शव पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रवि ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छुट्टी पर आए अग्निवीर की निर्मम हत्या: रात को सोते वक्त सिर पर मारी गोली, इसी साल हुआ था भर्ती
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed