फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man dies due to electric shock while working in the fields

Kurukshetra News: खेत में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to electric shock while working in the fields
कुरुक्षेत्र। सतीश कुमार। फाइल फोटो।
कुरुक्षेत्र। हथीरा गांव में खेत में काम करते हुए करंट लगने से एक युवक मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विभाग को कई बार मौखिक शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार 34 निवासी हथीरा के रूप में हुई है। सतीश एलएनजेपी अस्पताल में बतौर चतुर्थ श्रेणी तैनात था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सतनारायण निवासी हथीरा ने बताया कि वह 23 सितंबर सुबह करीब सात बजे अपने खेत में धान की फसल पर स्प्रे कर रहा था। उसका भतीजा सतीश भी उसके पास आकर स्प्रे करने लगा। आधे घंटे बाद सतीश खेत में ही ट्यूबवेल के पास पानी हौदी में पानी भरने गया था। पानी भरकर वह वापस चला तो पांव फिसलने के कारण सतीश का हाथ बिजली के खंभे पर लगी अर्थिंग की लोहे की पत्ती में लग गया और करंट से सतीश बुरी तरह झुलस गया। बिजली बाधित होने के कारण सतीश खेत में ही गिर गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर खेत में काम कर रहे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई7
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed