{"_id":"6513417c6b60ec6edb00313f","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-due-to-love-affair-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-5730-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेम-प्रसंग के चलते शाहाबाद के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक जिला कैथल के एक गांव का रहने वाला है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। थाना जीआरपी ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। युवक के लोअर की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की बहन शाहाबाद में रहती है। वह करीब छह महीने से अपनी बहन के पास ही रहता था। यहां वह अपने जीजा के साथ काम करने भी जाता था। बताया जा रहा है कि उसका एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इस कारण उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार सहित युवती का नाम भी लिखा है। साथ ही आत्महत्या के लिए परिवार से माफी भी मांगी है।
इत्तेफाकिया रपट दर्ज
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। सुसाइड नोट बरामद हुआ है, लेकिन इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।