फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   You will get all possible help if you adopt natural farming

Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर मिलेगी हर संभव सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
You will get all possible help if you adopt natural farming
कुरुक्षेत्र। किसानों को जानकारी देते हुए निदेशक डाॅ. जेपी मिश्रा सहित अन्य वैज्ञानिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अटारी जोधपुर के निदेशक डाॅ. जेपी मिश्रा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र का दौरा किया और प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भरता की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के रिटायर्ड प्रो. डॉ. ओपी लठवाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में निदेशक को जानकारी दी। 
निदेशक डाॅ. जेपी मिश्रा ने केंद्र में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आए प्रतिभागियों से अपने विचार साझा किए और उनको प्रशिक्षणों के माध्यम से आने वाले भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया साथ ही किसान भाइयों को बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के साथ जुड़कर अच्छी फसल के लिए प्रबंधन तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ बताया कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान किस प्रकार अपनी मिट्टी का स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हमेशा किसानों की कृषि से जुड़ी हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र समय-समय पर किसानों की सहायता के लिए किसान मेला, जागरूकता अभियान और विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण का आयोजन करता रहता हैं। इस मौके पर डाॅ. ललिता रानी, डाॅ. कविता, डाॅ. प्रशांत कौशिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed