फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga Shobha Yatra taken out for 11th International Yoga Day, invitation given

Kurukshetra News: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए निकाली योग शोभा यात्रा, दिया निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga Shobha Yatra taken out for 11th International Yoga Day, invitation given
कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए योग शोभायात्रा निकाली गई, जिसे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने योग शोभा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की हर गली व मोहल्ले में योगा की महक की सुगंध आ रही है। इस सुगंध के साथ प्रत्येक नागरिक जुड़ने लगा है। इससे स्पष्ट है कि कुरुक्षेत्र में पहली बार होने वाला राज्य स्तरीय योग दिवस भव्य और यादगार योग महाकुंभ के रूप में अपनी एक पहचान बनाएंगा।
विज्ञापन

यह योग शोभा यात्रा गुर्जर धर्मशाला से चलकर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार से निकली और लोगों को 21 जून को सुबह पांच बजे ब्रह्मसरोवर मेला क्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। थानेसर हलका से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा के गांवों से लाने-ले जाने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में बसों का प्रबंध किया गया है। इस महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इस योग महाकुंभ में योग ऋषि स्वामी रामदेव खुद लोगों को योग करवाएंगे। यह दृष्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने कहा कि इस योग दिवस में एक साथ एक लाख लोग योग करेंगे और कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेंगे। इस इतिहास को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह जिले में बनता देखकर कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में योग के रूप में भी जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed