फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yatra becomes a unique platform for self-help groups

Kurukshetra News: स्वयं सहायता समूह के लिए यात्रा बनी अनूठा मंच

Sun, 03 Dec 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Yatra becomes a unique platform for self-help groups
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहोवा। विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए अनूठा मंच साबित हो रही है। इस यात्रा में पहली बार समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को लेकर पहुंची हैं। इस यात्रा के जरिए सैकड़ों लोगों तक उनके उत्पाद पहुंच रहे हैं, जिससे ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही है।
गांव मोहनपुर में आर्य और आशा सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने पहली बार अपने उत्पादों को लेकर संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा में अपना स्टॉल लगाया है। उत्पादों को लेकर इन दोनों ग्रुप की महिलाओं ने घरेलू उत्पाद तैयार किए है। इनके कुछ नमूने लेकर महिलाएं गांव मोहनपुर में पहुंची। आर्य ग्रुप की सदस्य राजरानी का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हें 20 हजार रुपए रिवाल्विंग फंड और एक लाख रुपए ऋण के रूप में उपलब्ध करवाएं गए है।
विज्ञापन

उनके ग्रुप के साथ 11 महिलाएं जुड़ी हैं। आशा सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य पूनम रानी का कहना है कि सरकार ने 20 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड और एक लाख रुपए ऋण के रूप में उपलब्ध करवाकर उनके साथ जुड़ी 11 सदस्यों को प्रगति की राह पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed