फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yagna and recitation will be held for 18 days on the women's ghats of Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के महिला घाटों पर 18 दिन तक होगा यज्ञ और पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Yagna and recitation will be held for 18 days on the women's ghats of Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पहली बार ब्रह्मसरोवर महिला घाटों पर लगातार 18 दिन गीता पाठ और हवन यज्ञ किए जाएंगे। इससे गीता उपदेशों का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा। गीता पाठ और हवन यज्ञ शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रयासों से ही किए जाएंगे। महोत्सव के पहले दिन से ही ये यज्ञ एवं पाठ शुरू किए गए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से पहली बार शुरू किए इन गीता यज्ञ व गीता पाठ में शहर की तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को गीता पाठ और हवन यज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन ही गीता ज्ञान संस्थानम, कात्यायनी मंदिर, हरियाणा योग आयोग, पंडित नरेश वेद पाठशाला, दिव्या ज्योति, गीता स्कूल, हिंदू शिक्षा समिति, श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा, इस्कॉन, गुरु ब्रह्मानंद आश्रम, वेद पाठशाला, गायत्री परिवार, वात्सल्य कुटिया, हिंदू परिषद के साथ अन्य संस्थाओं ने ब्रह्मसरोवर के घाटों पर गीता पाठ किया। इसके अलावा मंत्रोच्चारण के बीच हवन में विश्व शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, पूर्णचंद थानेदार, अशोक शांडिल्य, अश्वनी गौतम, सुशील तिवारी, राकेश शुक्ला, प्रदीप कुमार सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed