फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yadav couple honoured meritorious students

Kurukshetra News: यादव दंपती ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Yadav couple honoured meritorious students
कुरुक्षेत्र। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ में मेधावी विद्या​र्थियों को सम्मानित
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा कला संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों मोहित कुमार, ज्योति, स्नेहा और सिमरन को विद्यालय की अंग्रेजी प्राध्यापिका मंजू यादव एवं उनके पति डॉ. दिनेश यादव द्वारा एक-एक हजार रुपये की राशि एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि डॉ. दिनेश यादव राजकीय महाविद्यालय भेरियां में फिजिकल एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वे समाज सेवा एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की समय-समय सहायता करते रहते हैं। पूर्व में भी दंपती द्वारा विद्यालय को एक इन्वर्टर और एक बैटरी भेंट की थी। प्राचार्य ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार जताया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहित कुमार का लक्ष्य आईएएस ऑफिसर बनने का है। ज्योति एवं सिमरन का कानून के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए एलएलबी करने का सपना है। जबकि स्नेहा ने कहा कि वह शिक्षक बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed