फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wrestling dance will be held for the first time on International Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार होगा कुश्ती दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Wrestling dance will be held for the first time on International Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन होने जा रहा है। खेल विभाग की ओर से 12 दिसंबर को होने वाले दंगल में चार मंडल के 16-16 महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। विभाग की ओर से दंगल जीतने वाले पहलवानों को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार एक दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह दंगल 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान खेला जाएगा। इसमें चार पुराने, गुरुग्राम, अंबाला, हिसार और रोहतक मंडल से दो महिला व दो पुरुष पहलवान अपना दम दिखाएंगे। सभी मुकाबले अलग-अलग भार वर्ग के मुताबिक खेले जाएंगे। कुरुक्षेत्र से पहलवान कृष्ण कुमार और वैष्णवी अंबाला मंडल की तरफ दंगल में उतरेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले जिला स्तर पर मुकाबले हुए थे। इसमें पहले और दूसरे स्थान पर रहे 16-16 पहलवानों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला। दंगल में मुख्यमंत्री नायब सैनी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दंगल में जीतने वाले पहलवानों को 20 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा, जिसमें पहला इनाम दो लाख रुपये का होगा। दूसरा इनाम एक लाख रुपये तो तीसरे स्थान पर रहे पहलवानों को 50-50 हजार रुपये का इनाम पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दिन में खेले जाएंगे सभी मुकाबले : मनोज कुमार
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह सभी मुकाबले एक ही दिन में खेले जाएंगे। दंगल के लिए तैयारी चल रही है। केयू के खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है। गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में यह दंगल कराया जा रहा है। इस दंगल को कराने का मकसद युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed