फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wrestlers showed stamina, Kurukshetra

पहलवानों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
wrestlers showed stamina, Kurukshetra
द्रोणाचार्य स्टेडियम में कुश्ती के दौरान भिड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में में शुरू हुई सांसद खेल स्पर्धा के पहले दिन खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व सांसद नायब सिंह सैनी द्वारा कबड्डी और कुश्ती के खिलाड़ियों से परिचय करके दोनों स्पर्धाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेच के साथ दमखम दिखाया। इन स्पर्धाओं में कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर से महिला व पुरुषों की 56 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
संदीप सिंह ने कहा कि पहली प्रतियोगिता में ही इतनी संख्या में टीमों का भाग लेना खेलों के क्षेत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में युवाओं का खेलों के प्रति पूरा रुझान है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में लोकसभा स्तरीय पुरस्कार तय किए गए है। इसमें कुश्ती (महिला) 52 किलोग्राम भार वर्ग व पुरुषों की कुश्ती के 65 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11-11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5100-5100 रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। हरियाणा स्टाइल पुरुष कबड्डी टीम को प्रथम आने पर 21 हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये, 5 किलोमीटर पुरुषों व महिलाओं की मैराथन में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100-5100 रुपये व द्वितीय को 3100-3100 रुपये की राशि दी गई है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवा खिलाड़ियों का पूरा बोलबाला है। खिलाड़ियों ने पिछले ओलंपिक में देश में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया है। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा के नेता श्याम लाल जांगड़ा ने किया। इस मौके पर सांसद कार्यालय प्रभारी एवं खेलों के संयोजक कैलाश सैनी, बीबी करतार कौर, जिला महामंत्री सुनील चंद्रभान पुर, जिला उपाध्यक्ष गुरनाम मंगोली, जिला सचिव रेणु, रीना कन्यान व जिला मीडिया प्रभारी विनीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अर्जुन अवार्डी व भीम अवार्डी के चित्र नजर आएंगे खेल विभाग में
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के अर्जुन व भीम अवार्डी तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के चित्र कुरुक्षेत्र के खेल विभाग में नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों को मान-सम्मान देने और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के उद्देश्य से ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed