फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wrestlers from across the country will showcase their strength in the Balaram Wrestling Dangal.

Kurukshetra News: बलराम कुश्ती दंगल में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from across the country will showcase their strength in the Balaram Wrestling Dangal.
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में बलराम कुश्ती दंगल के लिए कोच के निर्देशन में मैट  बिछाते श्रमिक। सं
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में 2 दिसंबर को केशव पार्क (थीम पार्क) में बलराम कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेल मंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगे। दंगल के लिए देर शाम तक तैयारियां की जाती रहीं। अखाड़ा स्थल को आकर्षक लाइटिंग व पोस्टर से सजाया गया और दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। दंगल में हिस्सा लेने वाले पहलवानों के साथ देखने वालों में भी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम तक पहलवान पहुंचे और पंजाबी धर्मशाला में इंतजार कर पंजीकरण करवाया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दंगल में देशभर के राष्ट्रीय अवार्डी और हरियाणा के सभी जिलों से कुल चार-चार खिलाड़ी (दो पुरुष, दो महिला) भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता पहलवान भी अखाड़े में उतर सकेंगे जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं। दंगल में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अलग-अलग भारवर्ग शामिल किए गए हैं। दंगल के दौरान पूरा माहौल रोमांच और उत्साह से भर जाएगा। भारत कुमार (74 किग्रा) और भारत कुमारी (62 किग्रा) वर्गों के पहले, दूसरे और तीसरा स्थान पाने वाले विजेताओं के लिए कुल पुरस्कार राशि 3,50,000 रुपये तय की गई है। वहीं भारत केसरी (+74 किग्रा पुरुष) और भारत केसरी (+62 किग्रा महिला) वर्ग में कुल इनाम राशि 4,71,000 रुपये तक रहेगी।

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में बलराम कुश्ती दंगल के लिए कोच के निर्देशन में मैट  बिछाते श्रमिक। सं

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में बलराम कुश्ती दंगल के लिए कोच के निर्देशन में मैट  बिछाते श्रमिक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed