फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wrestlers clashed in wrestling match organized in Barna, Ankush emerged victorious

Kurukshetra News: बारना में आयोजित कुश्ती दंगल में भिड़े पहलवान, अंकुश विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers clashed in wrestling match organized in Barna, Ankush emerged victorious
कुरुक्षेत्र। बारना गांव में दंगल में  आपस में भिड़ते पहलवान। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। बारना गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जहां पहलवानों ने अपनी ताकत दिखाई। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा यूपी से भी पहलवान ताकत आजमाइश के लिए पहुंचे। जाहर वीर गोगा मेले के अवसर पर ग्राम पंचायत बारना की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में तकरीबन 100 हलवान पहुंचे। दंगल में अभिमन्युपुर के अंकुश ने अंतिम झंडी कुश्ती जीती। दंगल में महिला खिलाड़ियों ने भी कुश्ती लड़ी। ग्राम पंचायत बारना द्वारा विजेताओं को नकद इनाम राशि भेंट की वहीं हारने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना नकद राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल दूज के अवसर पर जाहर वीर गोगा का मेला भरता है। पुराने समय से ही इस दिन गांव में बड़ा कुश्ती दंगल सजता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहलवान पहुंचते हैं व ग्राम पंचायत बारना द्वारा सभी खिलाड़ियों का मान सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी बड़ा कुश्ती दंगल बारना में आयोजित होगा ताकि युवा वर्ग नशे की तरफ से हटकर खेलों की तरफ आगे बढ़ें। बारना गांव के बुजुर्गों द्वारा शुरु की गई इस परंपरा को यूं ही आगे बढ़ाया जाता रहेगा। इस मौके पर धन्ना भगत स्कूल के प्रधान सुभाष सहारण, करनैल सिंह, प्रयास फौजी, जसबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed