Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worshipping Mahadev dispels crises: Parashar

महादेव की आराधना करने से दूर होते हैं संकट : पराशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Worshipping Mahadev dispels crises: Parashar
कुरुक्षेत्र। श्री स्थाणु सेवा मंडल द्वारा श्याम काॅलोनी स्थित महंत प्रभातपुरी कन्या विद्यालय में शिव महापुराण कथामृत के दूसरे दिन प्रवचनों की शृंखला चली। महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में कथाव्यास पंडित राजेंद्र पराशर ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कथामृत के दौरान उन्होंने कहा कि देवादिदेव भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि वैभव आता है। भोले बाबा अपने बच्चों का उद्धार करते हैं, उनकी पीड़ाओं को हरते हैं। महादेव की आराधना करने से संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन

इसलिए महिलाओं-पुरुषों को इनकी भक्ति करनी चाहिए। ये बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। छोटे बच्चों और युवाओं को भी संस्कार देते हुए पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करना चाहिए। हनुमान चालीसा करते हुए भजन कीर्तन भी किया गया। श्री स्थाणु सेवा मंडल की ओर से प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि आठ दिवसीय कथा 29 जून तक सायं चार से सात बजे तक चलेगी। इस अवसर पर महंत बंसीपुरी, लक्ष्मीनारायण पुरी एवं अन्य संत महात्मा, वार्ड 32 के पार्षद सुधीर चुघ, सुनील सचदेवा, रमेश सचदेवा, प्रेम मदान, अनिल पोपली, अशोक शर्मा, मानस महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed