फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worshiping Lord Shiva on Mahashivratri is especially fruitful: Jagannath Puri

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी : जगन्नाथ पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Lord Shiva on Mahashivratri is especially fruitful: Jagannath Puri
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूजन का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को पूजा में महंत बंसी पुरी भी शामिल हुए। श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था।महंत ने बताया कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और महा अभिषेक में शामिल होंगे। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है। साथ ही इन दिनों अगर शिव पुराण का पाठ किया जाए तो भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। शिव पुराण का पाठ करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। पाठ करने या सुनने से पहले शरीर और मन के पवित्र कर लें। महाशिवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में किसी के प्रति द्वेष भावना न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed