फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worship of Aja Ekadashi was done in Shri Markandeshwar Mahadev Temple

Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ अजा एकादशी का पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Worship of Aja Ekadashi was done in Shri Markandeshwar Mahadev Temple
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं की ओर से आस्था एवं भक्ति भाव के साथ अजा एकादशी का पूजन किया गया। महंत ने बताया कि एकादशी पूजन का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं की ओर से किए गए एकादशी पूजन व व्रत का सीधा प्रभाव मन और शरीर दोनों पर पड़ता है। एकादशी पूजन एवं व्रत से अशुभ संस्कारों को भी नष्ट किया जा सकता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भाद्रपद माह की एकादशी का मंगलवार को पूजन हुआ। अजा एकादशी भगवान विष्णु की कृपा पाने का बेहद शुभ और अद्भुत दिन है। माना जाता है कि अजा एकादशी का पूजन करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों प्रकार के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed