फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   World Breastfeeding Week celebrated at Ayush University

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

Sun, 03 Aug 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
World Breastfeeding Week celebrated at Ayush University
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय विश्व स्तनपान सप्ताह सात तक मनाया जा रहा है। विवि के कौमारभृत्य और प्रसूति विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कौमारभृत्य विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत इस वर्ष की थीम स्तनपान को प्राथमिकता दें, स्थायी सहयोग तंत्र का निर्माण करें पर मरीजों को स्तनपान के महत्व पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन



कौमारभृत्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया ने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम नहीं बल्कि भावनात्मक, सामाजिक और संपूर्ण विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि माताओं को स्तनपान के लिए परिवार और समाज का निरंतर सहयोग मिलना चाहिए तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। कार्यक्रम में पीजी स्कॉलर डॉ. अमन समोता, डॉ. नीरजा, डॉ. श्रुति, डॉ. प्राची, डॉ. पंकज, डॉ. किरण और विशाल ने भी भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात माताओं से संवाद कर स्तनपान की तकनीकी जानकारी, समयावधि, रोग प्रतिरोधक क्षमता में इसके योगदान और शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में इसकी भूमिका को समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed