{"_id":"6ab19f678fd04a3cb402acad","slug":"workers-must-work-with-unity-baghel-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-161469-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को एकजुटता से करना होगा काम : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को एकजुटता से करना होगा काम : बघेल
Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी। स्वयं
- फोटो : Samvad
बाबैन। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मजबूत संगठन के बिना जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना संभव नहीं है। यह आह्वान कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने किया।
वे निजी पैलेस में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन काे मुख्य तौर पर संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा विकास के अनेक क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश की स्थिति लगातार खराब हुई है।
जिला प्रधान मेवा सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगतार सगठंन को मजबूत करने का काम कर रही है और लाडवा हलके में भी एक मजूबत सगंठन तैयार हो चुका है जो पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में मंच संचालन कांग्रेस के बाबैन ब्लाक प्रधान जयपाल पांचाल ने किया । इस माैके पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष संजीव भूखड़ी, एसी सेल जिलाध्यक्ष कंवरपाल काला, संघोर मंडल प्रधान प्रिंस घिसरपड़ी, बाबैन मंडल प्रधान रामपाल सैनी, सुनारियों मंडल प्रधान राजेश, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन के हरकेश सैनी, लाभ सिंह मौजूद रहे।