फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worker accused of kidnapping four children from ashram arrested from Gwalior

Kurukshetra News: आश्रम से चार बच्चों को अगवा करने का आरोपी कर्मी ग्वालियर से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Worker accused of kidnapping four children from ashram arrested from Gwalior
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले मातृभूमि सेवा मिशन के आश्रम से बच्चों को अगवा करने के मामले में पुलिस ने एक आश्रम कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों को दूसरे किसी अच्छे आश्रम में भर्ती कराने का झांसा देकर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी हरिकृष्ण ब्यास निवासी सराफा बाजार डीडवाना जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में 19 अप्रैल को मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर के प्रिंसिपल बाबू राम निवासी अमीन ने बताया था कि दोपहर तीन बजे के बाद वह बच्चों को पढ़ाकर अपने घर आ गया था। अगले दिन सुबह उसे मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश ने कॉल कर बताया कि आश्रम से चार बच्चे बगैर सूचना दिए कहीं चले गए हैं। साथ ही आश्रम में कार्यरत हरि कृष्ण ब्यास भी लापता है। काफी तलाश करने के बाद उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली थी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच करते हुए टीम ने हरि कृष्ण व्यास को रेलवे स्टेशन ग्वालियर से गिरफ्तार किया। बच्चों को बरामद कर बाल कल्याण समिति ग्वालियर में ही उनकी काउंसलिंग कराई गई। यहां से बच्चों को बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र भेज दिया। यहां दोबारा बच्चों की काउंसलिंग कराकर बच्चों को बाल आश्रम लाडवा भेज दिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed