फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work started on Saraswati corridor from Jyotisar to Pehowa Tirtha

Kurukshetra News: ज्योतिसर से पिहोवा तीर्थ तक सरस्वती कॉरिडोर पर कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Work started on Saraswati corridor from Jyotisar to Pehowa Tirtha
कुरुक्षेत्र।  सरस्वती नदी कॉरिडोर पर कार्य आरंभ करने से पहले पूजा अर्चना करते बोर्ड उपाध्यक्ष ध
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर से पिहोवा तीर्थ तक सरस्वती कॉरिडोर का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सबसे पहले सरस्वती चैनल से ज्योतिसर से गाद निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ-साथ बीच में आते मुर्तजापुर घाट, भोर सैयदां तीर्थ, अरुणाये संगमेश्वर मंदिर, अरुणा वरुणा संगम घाट आदि, इन सभी को जोड़ा जाएगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह बुधवार को ज्योतिसर सरस्वती चैनल से गाद निकालने के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती चैनल के बीच से गाद निकालने का शुभारंभ ज्योतिसर से किया गया जोकि से पहले ही मुर्तजापुर पुल तक करीब 14 किलोमीटर के क्षेत्र में संपन्न होगा। इस कार्य को तीन-चार महीने पहले यह कार्य शुरू किया गया ताकि जिस तरह से पिछली बार फ्लड सीजन में मारकंडा मारकंडा, टांगरी, चौटंग अन्य नदियों का पानी सरस्वती में आ गया। जिससे सरस्वती ओवरफ्लो होने के बावजूद भी सारा पानी लेकर सिरसा ओ टू हेड तक पहुंची थी। सरस्वती की गहराई बढ़ाने और गाद निकालने का कार्य का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस प्रथम चरण के कार्य में करीब चार महीने लगेंगे और गाद जो वर्षों से जमी पड़ी है, वो निकालकर दोनों तरफ की पटरियों पर डाली जाएगी, ताकि फ्लड से पहले पानी का रास्ता बन सके और दोनों तरफ आने जाने का रास्ता भी बन सके वह लोगों को सहूलियत प्रदान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सरस्वती बीबीपुर झील के अंदर वर्षों से पानी का रिचार्जिंग एक बड़ा क्षेत्र रहा है। अब इस गाद निकालने से इस क्षेत्र में बड़ी रिचार्जिंग भी होगी और यहां के किसान को बड़ा फायदा होगा। आगामी दूसरे या तीसरे चरण में ज्योतिसर से लेकर पिहोवा तक का एक कॉरिडोर डेवलप करने की प्लानिंग के तहत शुरू किया गया ताकि जो श्रद्धालु ज्योतिसर गीता उपदेश थाली में दर्शन के लिए आए, वह सरस्वती के साथ-साथ पिहोवा में तीर्थ पर पहुंच सकें, ऐसी योजना लेकर सरस्वती बोर्ड ने यह कार्य शुरू किया है मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस कार्य में जल्द ही करना संपन्न करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक, एक्सईन मनीष बब्बर, सरपंच ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed