{"_id":"6b0c92a29f70a5abda0c23eb","slug":"training-provided-on-making-english-teaching-effective-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164773-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंग्रेजी शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंग्रेजी शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीबीएसई क्षमता संवर्धन कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। 28 और 29 नवंबर को आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 57 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के अंग्रेजी शिक्षण को रोचक, प्रभावी और विद्यार्थी केंद्रित बनाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का संचालन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन्स तरनप्रीत कौर और कुशा भाटिया ने किया। प्रधानाचार्या ज्योतिष्मा ने शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में नई शिक्षण पद्धतियों से अपडेट रहना जरूरी है।
कार्यशाला में गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह चर्चा और सामूहिक कार्य के माध्यम से अंग्रेजी पढ़ाने के तरीके बताए गए। एनईपी-2020 और दक्षता आधारित शिक्षा के अनुरूप विद्यार्थियों की पठन क्षमता, अभिव्यक्ति और साहित्य की समझ विकसित करने पर जोर दिया गया। दूसरे दिन गद्य, कविता, साहित्यिक उपकरणों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा हुई। संवाद