फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work stalled in 172 bank branches, affecting business worth Rs 250 crore.

Kurukshetra News: बैंकों की 172 शाखाओं में ठप रहा काम, 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Work stalled in 172 bank branches, affecting business worth Rs 250 crore.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 ​स्थित पीएनबी शाखा के समक्ष एकत्रित होकर रोष जताते बैंक कर्मी। ​संवाद
कुरुक्षेत्र। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लेकर मंगलवार को बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिलेभर के 172 बैंक पूरी तरह बंद रहे। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण जिले में करीब 250 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक बंद होने से आमजन, व्यापारी वर्ग और खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने सेक्टर-13 स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा और भारतीय स्टेट बैंक के आरबीओ कार्यालय के समक्ष करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सरकार व भारतीय बैंक संघ के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

15 साल से लंबित पड़ी मांग : ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सर्कल सेक्रेटरी कॉमरेड नरोत्तम कुमार ने कहा कि बैंक कर्मियों की मांगें पिछले 15 वर्षों से लंबित हैं। वर्ष 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित करते समय शेष शनिवार पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा फरवरी 2023 में पांच दिवसीय बैंकिंग के बदले प्रतिदिन 40 मिनट कार्य का समय बढ़ाने पर सहमति बनी लेकिन अब तक शेष शनिवारों की छुट्टी लागू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड दीपक गर्ग और कॉमरेड जसपाल सिंह राव ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों, बीमा कंपनियों और अन्य नियामक संस्थानों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है। इसके साथ ही कई विकसित देशों में भी बैंक पांच दिन ही संचालित होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर वेंकटेश, विनोद अरोड़ा, अजय सभरवाल, सुभाष चंद्र, राजीव शर्मा, संदीप तेजा, अंग्रेज सिंह, विकास जावा, राजेश कुमार, विकास श्योकंद, प्रीतम सिंह, पूजा गंभीर, विजेंदर और सुभाष सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 स्थित पीएनबी शाखा के समक्ष एकत्रित होकर रोष जताते बैंक कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 स्थित पीएनबी शाखा के समक्ष एकत्रित होकर रोष जताते बैंक कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed