फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work affected due to Patwari strike

Kurukshetra News: पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Work affected due to Patwari strike
कुरुक्षेत्र। डॉ. साहब सिंह। संवाद
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे कानूनगो व पटवारियों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता ही जा रहा है। इस हड़ताल से न केवल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि रजिस्ट्रियां, जमाबंदी, नकल, फर्द, खेतों पर लोन, प्रमाणपत्र सत्यापन से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं। काम कराने के लिए दूर दराज से लोट पटवार खाने में आते हैं लेकिन हड़ताल की बात पता चलने पर निराश होकर वापस लौट जाते हैं। बुधवार को भी पटवारियों व कानूनगो ने मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद रखी और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

बता दें कि जिलेभर के पटवारी और कानूनगो पे स्केल की मांग के समर्थन में तीन जनवरी से हड़ताल पर है, जिसके चलते अब तक 2600 के करीब रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं। साथ ही जमाबंदी, नकल, फर्द, खेतों पर लोन, आयु प्रमाणपत्र को सत्यापित करने के साथ-साथ अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोगों को खाली हाथ ही मायूस होकर घरों को वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार पे स्केल की मांग को नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से पटवारियों और कानूनगो का शोषण किया जा रहा है। एक पटवारी से दो जगहों का काम लिया जा रहा है। जब तक सरकार पे स्केल नहीं बढ़ाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन





आंदोलन को किया जाएगा तेज : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह का कहना है कि पे स्केल की मांग को जब तक प्रदेश सरकार नहीं मानेगी तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी। 22वें दिन भी सभी पटवारी और कानूनगो एकजुट होकर अपने मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। जब तक पे स्केल में आई तकनीकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। राज्य कार्यकारिणी से बैठक कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed