फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Words uttered from a true heart are worship of God: Mahant Rajendra

सच्चे मन से निकली वाणी ही परमात्मा की पूजा : महंत राजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Words uttered from a true heart are worship of God: Mahant Rajendra
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अनुष्ठान चल रहा है। प्रतिदिन महंत राजेंद्र पुरी के साथ श्रद्धालु भी हवन में आहुतियां डाल रहे हैं। वीरवार को पूजन के बाद महंत ने सत्संग में कहा कि सच्चे मन से निकली वाणी ही परमात्मा की पूजा व समर्पण है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और भक्ति के मार्ग में बाहरी दिखावे की तुलना में आंतरिक सत्यता व शुद्ध मन को ही परमात्मा की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोपरि माना गया है। परमात्मा सच्चे मन की पुकार सुनते हैं। सच्चे मन से निकली वाणी, चाहे वह सरल ही क्यों न हो, एक सच्ची पूजा है। सच्ची वाणी समर्पण का प्रतीक है। जब आप सच्चे हृदय से ईश्वर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं, तो आप अपना अहंकार छोड़कर खुद को उन्हें समर्पित कर रहे होते हैं। इस मौके पर स्वामी संदीपा नंद भारती, पुनीत सराया, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र कादयान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed