फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Won't let singers like Badshah harm Haryana's culture: Krishan Bedi

बादशाह जैसे गायकों को हरियाणा की संस्कृति को ठेस नहीं पहुंचाने देंगे : कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Won't let singers like Badshah harm Haryana's culture: Krishan Bedi
शाहाबाद।कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। विज्ञप्ति - फोटो : kargil news
शाहाबाद। टटीरी गीत में बेटियों के लिए कथित तौर पर अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बादशाह जैसे गायकों को किसी भी कीमत पर हरियाणा की संस्कृति को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन




बेदी ने बताया कि हरियाणा महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए गायक के खिलाफ कार्रवाई की है और विवादित गीत को यूट्यूब से हटवा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी कलाकार इस तरह की हरकत करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री शाहाबाद स्थित ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वैश्विक हालातों पर भी चर्चा की और भरोसा दिलाया कि केंद्र व राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस या अन्य जरूरी सामान की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर सख्त चेतावनी देते हुए बेदी ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, इनेलो और अन्य विपक्षी दलों को उनके नाम का फोबिया हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 25 प्रतिशत विधायक टूट चुके हैं और पार्टी के अंदरूनी हालात खराब हैं।



विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हुई तल्खी का जिक्र करते हुए बेदी ने कहा कि हुड्डा ने उन पर सदन में नृत्य करने का आरोप लगाया था। इस पर बेदी ने चुनौती दी कि यदि उन्होंने नृत्य किया है तो उसकी रिकॉर्डिंग सामने लाई जाए, अन्यथा हुड्डा को माफी मांगनी चाहिए।




इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर, पूर्व नपा प्रधान बलदेव चावला, मंदिर सभा के प्रधान ऋषि गंभीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहाबाद।कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। विज्ञप्ति

शाहाबाद।कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। विज्ञप्ति- फोटो : kargil news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed