फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Won Silver in All India Inter University Competition

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Won Silver in All India Inter University Competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं। बास्केटबाल की महिला टीम ने ऑल इंडिया में सिल्वर मेडल पर कब्जा करके जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल (सोनीपत) में 26 फरवरी से दो मार्च तक खेली गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम लीग मुकाबलों में तीन में से दो मुकाबले जीतकर पुल मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहीं। केयू की टीम राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर व पंडित आरएसएस यूनिवर्सिटी रायपुर की टीम को ग्रुप में पराजित कर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन की विजेता एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई की टीम को 59-55 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने एमजी यूनिवर्सिटी कोट्टायम को 56-54 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के बीच हुई कड़े मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम 59-54 से हार गई। केयू के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम की खिलाड़ी तरविंदर कौर, संध्या कुमारी, मनाली, प्रीति व रिया ने शानदार प्रदर्शन किया। केयू की टीम अप्रैल में जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर में होने जा रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते कई पदक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला व पुरुष की तीरंदाजी टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई मेडल हासिल किए हैं। महिला रिकर्व टीम की हिमानी, कृति, नेहा और प्रांजल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। रिकर्व मिक्स टीम (सचिव व हिमानी) ने सिल्वर पदक हासिल करते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक ने बताया कि इंडिविजुअल मुकाबलों में खिलाड़ी सचिन ने रिकर्व में 70 मीटर रैंकिंग राउंड में तीसरा स्थान के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी राउंड में प्रवीण ने 50 मीटर राउंड और ओलंपिक फाइट में हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने विजेता टीम, कोच पिंकी और खेल निदेशक राजेश सोबती को बधाई दी है। विजेता खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed