फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women were taught the art of water conservation.

Kurukshetra News: महिलाओं को सिखाई जल संरक्षण की कला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women were taught the art of water conservation.
कुरुक्षेत्र। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला प्रयोगशाला में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक डेमोस्ट्रेशन दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें घर या गांव में ही पानी की शुद्धता जांचने की सही तकनीक समझाई। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व और रोजमर्रा की जिंदगी में पानी बचाने के प्रभावी उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करते हुए महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। बीआरसी अनिल कुमार, सोमपाल, गुलशन कुमार, लैब अटेंडेंट कुलबीर और पानी समिति की महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को पानी की जांच में सशक्त बनाना और समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed