फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women have become the driving force behind research at the university, leading 22 out of 65 projects.

Kurukshetra News: विवि में शोध की ताकत बनीं महिलाएं, 65 में से 22 परियोजनाओं का कर रही नेतृत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Women have become the driving force behind research at the university, leading 22 out of 65 projects.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संकाय सदस्य महिलाएं अनुसंधान क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। विवि के अलग-अलग विभाग में कार्यरत महिला प्रोफेसर न केवल शोध परियोजनाओं का नेतृत्व कर रही हैं बल्कि नवाचार और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। विश्वविद्यालय में 65 स्वीकृत शोध परियोजनाओं में से 22 का नेतृत्व वर्तमान में महिला मुख्य अन्वेषक (पीआई) के रूप में कर रही हैं, जबकि कई ऐसी शोध से जुड़ी परियोजनाएं हैं जिनमें वे सह-अन्वेषक की भूमिका निभा रही हैं। जानकारी के अनुसार 65 परियोजनाओं में से 16 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और छह पर कार्य जारी है।
विज्ञापन


भौतिकी विभाग की प्रो. सुमन महेंदिया के नेतृत्व में किए जा रहे शोध में स्वच्छ ऊर्जा, नैनो-सामग्री और पर्यावरणीय विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके शोध कार्य हाइड्रोजन उत्पादन, सुपरकेपेसिटर और बैटरियों के विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, जो ऊर्जा संकट के समाधान में सहायक माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह महिला अध्ययन केंद्र के तहत प्रो. अनीता दुआ की ओर से लिंगानुपात, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर शोध किया जा रहा है। उनके अध्ययन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नीतिगत सुधारों में उपयोगी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. हेमलता शर्मा और अन्य शिक्षकों की ओर से हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक विकास पर अध्ययन किया जा रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सुझाव दिए जा रहे हैं। वहीं जैव रसायन विभाग की प्रो. सुमन ढांडा की ओर से पशु स्वास्थ्य और जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े शोध किए जा रहे हैं जिनका उपयोग खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सुधार में हो सकता है।

सीएम आज करेंगे छह महिलाओं को सम्मानित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रवक्ता महासिंह पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को छह महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही वे एक स्मारिका भी जारी करेंगे। संस्थान महिलाओं के लिए खास पहल शुरू करने जा रहा है। विवि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर से संस्थान तक जिस महिला का जो भी योगदान रहा है, उनकी सूची जारी करेगा। किस महिला ने अपने स्तर पर कितना योगदान दिया इसकी जानकारी जुटाना विश्वविद्यालय ने आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed