फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government College Bheriyan Shines at Zonal Youth Festival

Kurukshetra News: जोनल यूथ फेस्टिवल में छाया भेरियां राजकीय महाविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Government College Bheriyan Shines at Zonal Youth Festival
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहोवा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल में राजकीय महाविद्यालय भेरियां के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में पुरस्कार जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कल्चरल कमेटी के इंचार्ज डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणवी स्किट और हरियाणवी ग्रुप डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा क्ले मॉडलिंग, हरियाणवी सोलो डांस और हरियाणवी रिचुअल्स में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्राचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा के साथ सह-पाठ्य गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यूथ फेस्टिवल में भाग लेने से उन्हें टीम वर्क, समय प्रबंधन और अनुशासन सीखने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कल्चरल कमेटी, प्राध्यापकों और प्राचार्य के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed