फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Armana and Riya won four gold medals in roller skating.

Kurukshetra News: रोलर स्केटिंग में अरमना और रिया ने जीते चार स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Armana and Riya won four gold medals in roller skating.
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्राओं के साथ शिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चार स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की तीसरी कक्षा के छात्र अरमान और नौवीं कक्षा की छात्रा रिया ने 500 मीटर और 1000 मीटर की दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता शर्मा ने अरमान और रिया को बधाई दी। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में उनकी मेहनत, लगन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed