फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women Commission Vice President inspected the facilities in the jail, took stock

Kurukshetra News: महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जेल में जांचीं सुविधाएं, लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Women Commission Vice President inspected the facilities in the jail, took stock
कुरुक्षेत्र। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ने सोनिया अग्रवाल ने वीरवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में बंद महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्या और परेशानियों को जाना। उन्होंने उनसे जेल में खानपान की सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही उनके केस से संबंधित कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराने के बारे में भी पूछताछ की। वहीं जेल अधीक्षक अमित कुमार ने उनको अवगत कराया कि यहां पर 31 महिला बंदी हैं, जिनमें से पांच महिलाओं को सजा हो चुकी है। अन्य की मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। जेल प्रशासन ने उनको अन्य बंदी और कैदियों के बारे में भी जानकारी दी साथ ही उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराया। उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि आयोग द्वारा महिलाओं के लिए निरंतरता में कार्य किए जा रहे हैं। कानूनी अधिकारों के बारे समय-समय पर शिविर लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं से मिल रही शिकायतों पर सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाता है। आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसमें महिलाओं को सशक्त करने व उनके अधिकारों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed