फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women are not less than men in any field, Kurukshetra

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women are not less than men in any field, Kurukshetra
ओस्का की टीम को सम्मानित करते पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) की ओर से गांव अजराना खुर्द में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से सबको संदेश दिया गया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से कम नहीं हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह ने कहा कि बेटियों ने आज हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। वे आज कंधे से कंधा मिलाकर पुरूषों के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ओस्का ने इस विषय को चुनकर गांव में जागरूक किया, यह सराहनीय है। ऐसे जागरूकता के कार्यक्रमों से समाज में एक नई सकारात्मक सोच का निर्माण होता है। ओस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यकारी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि ओस्का पिछले 10 वर्षों से पूरे देश में सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है। ओस्का के हरियाणा राज्य कल्चरल कोऑर्डिनेटर दिलावर कौशिक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत दिनेश कटारिया व उनकी टीम ने गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होनें बताया कि ओस्का गांव-गांव जाकर सामाजिक जागरूकता के लिए कार्यक्रम कर रहा है। इस अवसर पर अंकित, जतिन, विशेष सहगल, रमन तंवर, सक्षम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed