फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women are becoming empowered through various schemes including financial assistance scheme: Saini

आर्थिक सहायता योजना सहित अनेक योजनाओं से सशक्त बन रहीं महिलाएं : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming empowered through various schemes including financial assistance scheme: Saini
लाडवा/बाबैन। महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं, स्वास्थ्य एवं मातृ सुरक्षा कार्यक्रम, स्वरोजगार और कौशल विकास का फायदा लेकर प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राथमिकता दे रही है। लाडो लक्ष्मी योजना लाकर प्रति माह 2100 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना में योग्य परिवारों की पात्र महिलाएं अपने घर से ही आवेदन कर सकती हैं। यह कहना है राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को मसाना, दूधला, मोरथला, मरचेहडी व कलाल माजरा गांव में पहुंची थीं। उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं से संवाद किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने का काम किया है। इसी के तहत फसल नुकसान पर मुआवजा, कृषि को आधुनिक बनाने की योजनाएं, समय पर और पारदर्शी खरीद व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना चलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी 3200 रुपये प्रति माह किया है, जो दूसरे प्रदेशों से ज्यादा है। सरल और डिजिटल प्रक्रिया ने जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप कर वादे को पूरा किया था। युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाएं, रोजगार के नए अवसर, डिजिटल और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर हरियाणा की नींव रखी जा रही है।


वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को किया नमन

सुमन सैनी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों को नमन किया। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी का गांव मसाना में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी समाज में किसी प्रकार का संकट आया तब सिख समाज के लोग अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। हमें पूर्वजों व महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए, जो समाज अपने पूर्वजों को याद रखता है, वहां पर कभी कोई कमी नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed