फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman tells SP: Daughter-in-law has taken possession of plot bought by husband.

Kurukshetra News: एसपी से बुजुर्ग महिला बोली- पति के खरीदे प्लॉट पर बहू ने कर लिया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman tells SP: Daughter-in-law has taken possession of plot bought by husband.
पिपली। जनता दरबार में लोगाें की समस्या सुनते पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन। पीआरओ - फोटो : Samvad
पिपली। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने शुक्रवार को सदर थाना पिपली में जनता दरबार लगाया, जहां कोई पारिवारिक झगड़े का मामला लेकर पहुंचा तो कोई धोखाधड़ी के मामले में न्याय की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन

खेड़ी मारंकडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसके पति द्वारा खरीदे गए पूरे प्लाॅट पर बहू ने कब्जा कर लिया है, जिसमें उसे उसे अपना हक दिलाया जाए। पिहोवा के गांव मांगना के गोपालदास पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि परिवार का गुजारा चलाने के लिए ट्रॉला लिया हुआ है, जो किराए पर देता है। आरोपी ने उसे किराया दिया और न ही ट्रॉला लौटा रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने गाड़ी फाइनेंस कराई थी लेकिन गाड़ी नहीं मिली जबकि किस्तें वह भुगत रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के पास 30 शिकायतें पहुंची, जिनमें से 21 का मौके पर ही निपटान किया गया तो बाकी के लिए संबंधित थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारे के लिए हर सप्ताह एक विशेष थाने में इसी प्रकार दरबार लगाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed