फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman injured in saar attack, referred to PGI Chandigarh

साड़ के हमले में महिला घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in saar attack, referred to PGI Chandigarh
फोटो 07
विज्ञापन

साड़ के हमले में महिला घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
सूचना के पांच घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची डायल-112 व वेटनरी डॉक्टर
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, विधायक को दी घटना की जानकारी
वेटनरी डॉक्टर के पास नहीं था पशुओं को बेहोश करने का इंजेक्शन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सांड़ को रस्सियों से बांधकर जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। गांव यारा में बेसहारा सांड़ ने 50 वर्षीय एक महिला पर हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी शाहाबाद लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना डायल-112 तथा गांव के वेटनरी डॉक्टर को दे दी। दोनों ही पांच घंटे तक भी घटनास्थल तक नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई। उधर, सांड़ को पकड़ने के लिए उसे बेहोश करने वाला इंजेक्शन भी वेटनरी डॉक्टर के पास नहीं मिला। वेटनरी डॉक्टर ने लोगों को इंजेक्शन मार्केट से लाने को कहा। ग्रामीणों ने बिना इंजेक्शन लगाए ही कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को रस्सियों से बांधकर उसे गांव से बाहर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक यारा गांव निवासी बीरो देवी सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ीथी। इसी दौरान गली से गुजर रहे एक साड़ ने बीरो देवी पर हमला कर उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने सांड़ को वहां से भगाया। परिजन महिला को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे, मगर उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद पांच घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी डायल-112 टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे तो नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक को दे दी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर महिला के उपचार की व्यवस्था कराई। वहीं वेटनरी डॉक्टर को भविष्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बॉक्स
डेढ़ माह पहले भी 11 वर्षीय मासूम की जा चुकी जान
विगत 24 अगस्त को शाहाबाद की लक्की कॉलोनी में सांड़ के हमले में 11 वर्षीय मासूम पलक की मौत हुई थी। घटना के दिन पलक सुबह साइकिल पर दूध लेने के लिए घर से चली थी। इसी दौरान गली में लड़ रहे दो सांड़ों में से अचानक एक सांड़ ने पलक पर हमला कर दिया था। सांड़ की टक्कर लगते ही पलक दीवार में टकरा गई और तभी वह सांड़ बच्ची पर गिर गया, जिससे पलक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिलेभर में नहीं बेहोशी की दवा
पशु अस्पताल व डिस्पेंसरी पर कहीं भी पशुओं को बेहोश करने का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से जिले को यह दवा कभी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस मामले को लेकर जिला वेटनरी सर्जन डॉ. रितु चौहान ने बताया कि इस इंजेक्शन की काफी कम जरूरत पड़ती है। सरकार की ओर से यह उन्हें सप्लाई नहीं किया जाता है। गंभीर सर्जरी के दौरान इसका इस्तेमाल होता है, मगर गंभीर सर्जरी प्रदेश में उचाना में होती है।
बाक्स
पुलिस चौकी और थाने में दे सूचना : देवेंद्र
थाना शाहाबाद प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार व्यस्तता के कारण डायल-112 पर बात नहीं होती। इस स्थिति में पुलिस चौकी या थाने में सूचना दें। सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

बाक्स
पीड़ित महिला दी जाएगी आर्थिक सहायता : विधायक
विधायक रामकरण काला ने बताया कि महिला को आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं पहले मामले में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के सवाल पर बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाएगा। इस मामले को वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed