फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman guilty of killing a life, Kurukshetra

महिला की हत्या के दोषी को उम्रकैद

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

ढ़ साल पहले कृषि विभाग के उपनिदेशक की पत्नी की की हत्या के दोषी सोनीपत निवासी युवक को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह आदेश अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा ने सुनाए। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दोषी रवि को अदालत ने उम्र कैद के साथ 20 हजार रुपये जुुर्माने की सजा सुनाई है और जुर्माना राशि ना देने करने की सूरत में उसे 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


  जिला कुरुक्षेत्र में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर के पद पर कार्यरत डॉ.कर्मचंद की पत्नी कविता की 19 अक्तूबर 2015 को आजाद नगर स्थित घर में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पड़ोसियों की मदद से हत्यारे को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया था। पुलिस ने उक्त हत्या प्रकरण में महिला के भाई सिंचाई विभाग नरवाना में एक्सईएन के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार पुत्र मिहां सिंह निवासी आजाद नगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी बहन कविता पत्नी कर्मचंद कुरुक्षेत्र के आजाद नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार 19 अक्तूबर को दोपहर लगभग 1 बजे रवि पुत्र देसराज निवासी ककरोई रोड सोनीपत उनके घर में आया और उसकी बहन कविता पर चाकू से हमला कर दिया था। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया था कि दोषी रवि ने उसकी बहन के गले और बायें हाथ पर कई हमले किए। गंभीर रूप से घायल उसकी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर से पड़ोसी और राहगीर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रवि चाकू घर के आंगन में ही फेंक कर मौके से भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया था। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी राम कुमार व डीएसपी ने इस मामले की जांच करते हुए 18 दिसंबर 2015 को न्यायालय में चालान पेश किया था। इस पर अदालत ने शुक्रवार को रवि को दोषी करार देते हुए उपरोक्त सजा सुुनाई।

जिसकी हत्या की उसे दीदी कहता था हत्यारा      
रवि ने जिस महिला की हत्या की थी, वह उसके दोस्त की फुफेरी बहन थी। इसी कारण से रवि की जान पहचान कविता और उसके परिवार के सदस्यों से हुई थी। रवि भी कविता को दीदी बोलता था। उसने कविता पर उस समय चाकू से हमला किया था, जब वह रवि के लिए ही चाय बना रही थी।       


हत्या का यह था कारण      
ककरोई रोड सोनीपत निवासी रवि दिल्ली रोड स्थित जुरासिक पार्क में नौकरी करता था। हत्या के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए रवि ने तब पूछताछ में बताया था कि उसने कविता से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। यह राशि वापिस मांगे जाने से वह नाराज था। घटना वाले दिन उसने इस नाराजगी और लूट के इरादे से ही हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed