{"_id":"6a778a6be3b440cda5051fae","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-serious-allegations-leveled-against-husband-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-159190-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में 37 वर्षीय नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारजनों ने नीलम के पति विक्की पर उसे प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नीलम सेक्टर पांच की निवासी थी और मूल रूप से पिहोवा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 18 साल पहले विक्की से हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। नीलम के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि पति ने उसकी मौत की खबर पहले ही दे दी थी लेकिन जब वे पहुंचे तो नीलम की सांसें चल रही थीं। वे उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुनील ने आरोप लगाया कि नीलम को पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।
नीलम का पहले एक शल्य चिकित्सा भी हो चुकी थी। करीब एक माह से उसके पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा था। सुनील ने बताया कि पति ने उन्हें नीलम के अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा था। चिकित्सक मुनीष के अनुसार, मरीज जब उनके पास आई तो उसकी सांसें चल रही थीं। एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के दल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।