{"_id":"65a9b255d4dd2b4f26009987","slug":"woman-dies-two-injured-in-car-collision-kurukshetra-news-c-246-1-sknl1019-12634-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जगाधरी। गांव भाटली के नए बाइपास पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय वे मामली गांव में रिश्तेदार के संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जडौदा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को वह गांव मामली में रिश्तेदार के संस्कार में गया था। गांव जमालपुर से उसकी सास 60 वर्षीय दर्शनी देवी, जरनैलो और लखविंद्र भी वहां आए हुए थे। संस्कार के बाद वे अपनी अपनी बाइक पर वापस जा रहे थे। जरनैलो और दर्शनी बाइक पर लखविंद्र सिंह के साथ सवार थीं।
जब वे गांव भाटली के पास बने नए बाइपास पर पहुंचे तो कार चालक ने लखविंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लखविंद्र और जरनैलो सड़क पर जा गिरे जबकि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें जरनैलो, दर्शनी और लखविंद्र घायल हो गए। वे उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां से लखविंद्र और दर्शनी देवी को पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी सास दर्शनी देवी की मौत हो गई। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।