फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies after being hit by truck

Kurukshetra News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck
इस्माईलाबाद। कथा सुनकर अमृतसर से घर आ रही वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आने मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गुरमीतो वासी ठोल के रूप में हुई है। गुरजंट ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी नानी वाल्मीकि कथा सुनने के बाद अमृतसर पंजाब से वापस अपने बेटी के गांव हरिपुर में आ गई थी, मंगलवार को मृतक अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव ठोल जा रही थी। झांसा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई, जिसके चलते महिला के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। घायल अवस्था में उसे झांसा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



ट्रैक्टर चाेरी, मामला दर्ज
इस्माईलाबाद। क्षेत्र के गांव चम्मू कलां के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। पुलिस में शिकायत देते हुए रामचंद्र के बताया कि उसने अपने रिश्तेदार का सोनालीका ट्रैक्टर लिया हुआ था। जो सोमवार रात को एक बजे के बाद चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



प्लाॅट पर कब्जे लेकर दो पक्ष भीड़े, दो युवक घायल
शाहाबाद। दो पक्ष प्लाॅट के कब्जे को लेकर आमने सामने हो गए। दोनों ही पक्षों ने प्लाॅट पर अपना-अपना हक बताते हुए एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस में दी शिकायत में रणबीर निवासी डीग ने बताया कि उसके जानने वाले लोग उसके प्लाॅट पर दीवार बनाने का कार्य कर रहे थे। रणबीर अपने परिजनों को साथ लेकर मौके पर जाकर दूसरे पक्ष के लोगों को दीवार बनाने से रोका तो दूसरे पक्ष लोगों ने उसके व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें रणबीर के भाई संजीव व राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। रणबीर ने बताया कि उसने भागकर अपनी बचाई। डायल 112 की टीम ने संजीव व राजीव को गंभीर हालत में सीएचसी शाहाबाद में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश में रह रहे भाई का प्लाॅट धोखाधड़ी से बेचने का आरोप
कुरुक्षेत्र। विदेश में रह रहे भाई के प्लाॅट की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से अपने नाम करवाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह निवासी साहनी फार्म किरमच ने बताया कि वह तीन भाई है। वर्ष 2016 से वह खुद स्पेन में रहता है। अप्रैल 2024 में तीनों भाइयाें ने मिलकर राम कॉलोनी थानेसर में एक प्लाॅट बराबर हिस्सेदारी में खरीदा था। प्रार्थी के भाई सुखचैन सिंह ने उसका हिस्सा सुखविंद्र सिंह निवासी अटल नगर पिपली को खड़ा करके राजपाल निवासी ढांड जिला कैथल को बेच दिया। जरनैल सिंह ने बताया कि जिस समय यह रजिस्ट्री हुई वह देश से बाहर था।



अवैध लाइसेस पर कीटनाशक बेचने वाले दुकानदार पर केस दर्ज

इस्माईलाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शहर के दुकानदार पर अवैध लाइसेंस के साथ कीटनाशक बेचने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। विभाग के अधिकारियों ने शिकायत में बताया कि रोहित बंसलस्टाइल मैसर्स तरसेम कुमार कंपनी नाम से एक दुकान चला रहा है। इसके लिए उसने कीटनाशकों की बिक्री, स्टॉक या प्रदर्शन या वितरण के लिए लाइसेंस प्राप्त किया था, जो दिसंबर 2017 तक वैध था। जिसके बाद रोहित ने अपने लाइसेस का नवीनीकरण नहीं करवाया। दो जनवरी को कृषि विभाग की टीम ने रोहित बंसल की दुकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाइयां बरामद की थीं। जिसके बाद कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभाग ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed