फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman crossing the road dies due to bike collision

Kurukshetra News: सड़क क्रॉस कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road dies due to bike collision
शाहाबाद। सड़क पार करते हुए बाइक की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लंडी निवासी विजय कुमार ने कहा कि उसकी मां गांव कौलापुर गई हुई थी। शाम को उसकी मां का फोन आया कि वह जीटी रोड पर गांव लंडी के बस अड्डे आ रही है और वहां से आकर ले जाए। वह अपनी मां को लेने पहुंचा तो उसकी मां बस से उतरकर सड़क क्रॉस करके टी-प्वाइंट लंडी पर पहुंच ही रही थी तो एक बाइक चालक ने सीधी टक्कर उसकी मां को मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर जा गिरी। बाइक चालक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया, मगर भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उसने अपनी मां को आदेश अस्पताल दाखिल कराया, जहां पर उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed