फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman commits suicide by jumping into Jyotisar canal

ज्योतिसर नहर में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping into Jyotisar canal
ज्योतिसर भाखड़ा नहर में 35 वर्षीय महिला द्वारा कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मृतक की शनाख्त गांव बोहली बजिदपुर वासी पूजा पत्नी गुरमेल सिंह के रूप हुई है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला के साथ करीब 22 वर्षीय युवक भी साथ था, जो रिश्ते में महिला को अपनी मासी बता रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी अजमेर सिंह ने बताया पुलिस को शाम साढ़े 5 बजे फोन पर महिला के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला को नहर से बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने महिला को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने परिजनों को सूचित करवा दिया है। परिवार के सदस्यों के आने पर ही महिला के नहर पर पहुंचने की सारी कहानी पता लग पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed