फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman commits suicide by hanging herself under suspicious circumstances

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने चुनरी से फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself under suspicious circumstances
लाडवा।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
लाडवा। वार्ड-चार की इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना के साक्ष्य जुटाए। मृतक महिला की शिनाख्त रिंकी के रूप में हुई। उसके पति शंभू ने बताया कि वह चार-पांच साल से इंदिरा कॉलोनी में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने काम पर चला गया था और बच्चों को भी स्कूल छोड़ आया था। बच्चे स्कूल से घर वापस आए तो अंदर की कुंडी लगी हुई थी। बच्चों ने पड़ोसियों की सहायता से कुंडी खुलवाई तो उसकी पत्नी का शव चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। उसके बेटे ने पड़ोसियों की मदद से चुनरी के फंदे को किसी तेज धार हथियार से काट दिया और शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर वह भी मौके पर घर पहुंचा लेकिन तब तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कई दिन से चल रही थी बीमार
शंभू ने बताया कि उसकी पत्नी कई दिन से बीमार चल रही थी जिसकी वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान भी थी। बावजूद घर में सुबह सब कुछ ठीक-ठाक था। वह भी बच्चों को स्कूल छोड़ते हुए अपने काम पर चला गया। पड़ोसियों व बच्चों ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी। उसके पास 14 वर्षीय लड़की व एक 12 वर्षीय लड़का है।
विज्ञापन


बयान के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मृतका रिंकी के दिल्ली में रहने वाले परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी हाउस में रख दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लाडवा।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

लाडवा।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed