{"_id":"6871797bdd5967361d0f6598","slug":"woman-arrested-for-ordering-heroin-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138656-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हेरोइन मंगवाने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हेरोइन मंगवाने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ मंगलवाने के आरोप में गांधी नगर थानेसर की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पांच जुलाई को सैल की टीम पुराना बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी समय टीम ने गुप्त सूचना के आधार गांधीनगर निवासी अजय उर्फ ओपो को मोटरसाइकिल सहित सेक्टर-17 से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 276 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने वीरवार को मामले में आगामी तफ्तीश करते हुए उक्त नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया।
पेट्रोल पंप से 12 हजार चुराने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, भेजे जेल
पिहोवा। थाना शहर पुलिस की टीम ने पेट्रोल पंप से 12 हजार की नकदी चुराने के आरोप में पिहोवा निवासी सुमित कुमार व विक्रम को गिरफ्तार करके उनसे चोरीशुदा रुपये बरामद किए गए हैं। बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को सुबह 6:30 बजे जब वह अपने पंप पर पहुंचा तो देखा की नकदी रखने वाले कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और पिछली जाली उखड़ी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने उनके कैश काउंटर की दराज से करीब आठ हजार रुपये का नकद और करीब चार हजार रुपये के सिक्के चोरी कर लिए हैं। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपी गई।वीरवार को टीम ने चोरी करने के आरोप में सुमित कुमार व विक्रम गिरफ्तार करके दोनों से 7600 रुपये व करीब पांच हजार रुपये के सिक्के बरामद किए। दोनों को अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।
युवक काबू, चोरी की तीन बाइक बरामद
कुरुक्षेत्र। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गढ़ी सिंगा गांव के रहने वाले सोमपाल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। टीम ने उससे तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया। 11 मई को पुलिस को दी शिकायत में जिला अंबाला के हरपोली गांव के कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-तीन में अपना मकान बनवा रहा है। छह मई को सुबह उन्होंने मोटरसाइकिल मकान के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब एक बजे देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सौंपी गई।