फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman arrest with sale madicine of boy birth

लड़का होने की दवा देने वाले को पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने घेर

Sat, 30 Jan 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरूक्षेत्र Updated Sat, 30 Jan 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन

लड़का होने की दवाई देने वाले झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का ग्रामीणों घेराव कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टीम में शामिल सदस्यों को मुक्त करवाया। बाद में पुलिस ने लड़का होने की दवा देने के आरोप में एक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि पूंडरी के गांव करोड़ा में एक झोलाछाप डॉक्टर लड़का होने की दवाई देता है। जिसको पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में उप सिविल सर्जन नीलम कक्कड़, डा. नीरज मंगला, डीपीएम नरेंद्र कुमार, बीईई राजेश कुमार शामिल थे। 

विज्ञापन

टीम ने फर्जी ग्राहक तैयार कर मौके  गांव करोड़ा की उस बस्ती में स्थित झोला छाप डॉक्टर राममेहर के पास भेजा। राममेहर ने उनसे दो सौ रुपये लिए उन्हें तीन पुड़िया दी और कहा कि रोजाना एक पुड़िया सुबह गाय के दूध के साथ लेनी है। जैसे ही राममेहर उन्हें दवाई दे रहा था। उसी समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दे दी। कार्रवाई पूरी करने के बाद जैसे ही टीम सदस्य वहां से निकलने लगे तो उन्हें लोगों ने वहीं रोक लिया। लोगों ने आरोपी डॉक्टर के केस को खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों ने एसपी व डीसी को सूचित किया। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर टीम के सदस्यों को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। इसके बाद उप सिविल सर्जन नीलम कक्कड़ की शिकायत पर पूंडरी पुलिस स्टेशन में गांव करोड़ा निवासी राममेहर पुत्र नफे सिंह के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया।


बुलाने पर भी नहीं पहुंची थी पहले टीम


जब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव करोड़ा में लड़का होने की दवाई देने वाले आरोपी को पकड़ने गई थी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि वह मौके पर पहुंच जाएंगे। लेकिन पुलिस चुनाव के कारण मौके पर नहीं पहुंची ओर जिसका खामियाजा स्वास्थ्य विभाग की टीम को भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed