Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   With patience, self-restraint, self-confidence, and hard work, one can overcome every challenge and achieve one's goal.

Kurukshetra News: धर्य, संयम और आत्मविश्वास के साथ कड़े परिश्रम से हर चुनौती को पार कर हासिल किया जा सकता है लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
With patience, self-restraint, self-confidence, and hard work, one can overcome every challenge and achieve one's goal.
कुरुक्षेत्र। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। धैर्य, संयम और आत्मविश्वास के साथ किया गया निरंतर परिश्रम ही व्यक्ति को हर चुनौती से पार पाने की शक्ति देता है। लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं रहती इसके साथ ही समय-समय पर आत्ममंथन और आत्म सुधार भी जरूरी है, क्योंकि यही गुण व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

जीवन का यह गूढ़ पाठ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में छात्रों और युवाओं को पढ़ाया। वे महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान शताब्दी समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधन कर रही थीं। राष्ट्रपति ने स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तो वहीं वे सामने मौजूद छात्रों व युवाओं के प्रति एक शिक्षक के रूप में भी दिखाई दीं। उन्होंने मूल मंत्र दिया कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने आत्मविश्वास और संकल्प को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर प्रयास और स्वयं को बेहतर बनाने की ललक ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने युवाओं को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर कृषि करना समय की मांग है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है।
राष्ट्रपति का संदेश स्पष्ट था कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तो वे न केवल अपने सपनों को साकार कर जीवन को चमका सकते हैं, बल्कि राष्ट्र को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


राष्ट्रपति ने मल्लखंभ देख कहा, भारत का भविष्य उज्ज्वल
राष्ट्रपति ने एक गुरुकुल में आचार्यों द्वारा किए गए मल्लखंभ करतबों को देखा। वह वहां प्रदर्शित अन्य गतिविधियों को देखकर भी बहुत अभिभूत हुईं। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि हमारे भारत का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। उन्होंने अपने ठीक सामने कड़ी धूप में बैठे छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि धूप में बैठने की उनकी यही परीक्षा उनके जीवन को मजबूत बनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा शरीर और आत्मविश्वास इतना मजबूत होना चाहिए कि हम आंधी, तूफान और बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहें। राष्ट्रपति ने यह भी सलाह दी कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हमें सत्य और सही मार्ग को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी से हमेशा अपने मूल्यों पर आगे बढ़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed