फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Winners of the boxing championship were welcomed at the university.

Kurukshetra News: विवि में बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेताओं का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Winners of the boxing championship were welcomed at the university.
कुरुक्षेत्र। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। फाइल
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि इस जीत से देशभर में विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। चैंपियनशिप में विवि के मुक्केबाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने सभी 10 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कराया। टीम ने दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर समग्र चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुक्केबाज गंगा (55 किलोग्राम) और पंकज (65 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं 60, 70, 75 और 90+ किलोग्राम भारवर्ग में मिलन, संचित, उदय सिंह और आदित्य ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा 50, 80 और 85 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित, कृष और विशेष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि विवि के मुक्केबाजों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर ही खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अमित कुमार ने कोच राजेश कुमार राजौंद के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मुकेश कुमार जैसे कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।

खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने देशभर से आई टीमों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के खेलों के प्रति समर्पण के कारण ही यह आयोजन सफल हो पाया है।

इस अवसर पर डायरेक्टर कम्पटीशन डॉ. प्रदीप ढाका, एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. सुनील पुरोहित, बॉक्सिंग फेडरेशन के ऑब्जर्वर कुलदीप शर्मा, खेल निदेशालय के कोच राजेश, रमेश, मोनिका, मलकीत सहित अन्य अधिकारी, स्टाफ और खिलाड़ी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों का मार्गदर्शन आया काम : कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र
कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। इन्हीं के कारण हमें पहला स्थान मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप ने खिलाड़ियों को प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

कुरुक्षेत्र। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी। फाइल

कुरुक्षेत्र। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी। फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed