फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Winner's lead not broken in Pehowa, Ladwa and Shahabad

Kurukshetra News: पिहोवा, लाडवा व शाहाबाद में नहीं टूटी जीतने वाले की बढ़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Winner's lead not broken in Pehowa, Ladwa and Shahabad
कुरुक्षेत्र। विधानसभा क्षेत्रों के आए चुनाव परिणाम में सीएम हमारा बन गया, मगर भाजपा मंत्री समेत तीन सीट हार गई। इन चारों विस सीटों पर भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के साथ रहा। खास बात यह रही कि जीतने वाले प्रत्याशी की बढ़त अंत तक बनी रही, मगर बीच के राउंड में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला। लाडवा विस क्षेत्र से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के मेवा सिंह को 16054, थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने सुभाष सुधा को 3243, पिहोवा से कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप चट्ठा ने जयभगवान शर्मा डीडी को 6553 और शाहाबाद विस क्षेत्र से कांग्रेस के रामकरण काला ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद कलसाना को 6441 से मत से हरा दिया। हालांकि इन दो दलों के अलावा अन्य दल व निर्दलीय प्रत्याशी कहीं दौड़ में नजर ही नहीं आए।
विज्ञापन




सीएम ने पहले से 16 राउंड तक नहीं टूटने दी बढ़त
लाडवा विस क्षेत्र की मतगणना में कार्यवाहक सीएम ने पहले से 16 राउंड तक बढ़त नहीं टूटने दी। हालांकि 15वें और 16वें राउंड में मेवा सिंह ने उनके मुकाबले ज्यादा वोट हासिल किए, मगर नायब सैनी की बढ़त पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन




पिहोवा में मनदीप चट्ठा की बनी रही बढ़त
पिहोवा में कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप चट्ठा की भी बढ़त बनी रही। आठवें, 10वें और 14वें राउंड की गिनती में डीडी को क्रमश: 4127, 5547 व 4403 मत, जबकि चट्ठा को 4133, 3781 व 4330 वोट मिले। शहरी राउंड में डीडी को कुल 1,845 वोट जरूर ज्यादा मिले, बावजूद मनदीप चट्ठा की बढ़त बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहाबाद में कांग्रेस की बढ़त नहीं तोड़ पाई भाजपा

शाहाबाद विस क्षेत्र में शहर के बूथों पर कुल मतदान 22059 हुआ, जिसमें से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद कलसाना को 11807 और कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला को 9385 मत हासिल हुए। भाजपा को शहर के रुझानों में 2422 मत की बढ़त मिली। भाजपा ने पांचवें, छठे राउंड, आठवें, 11वें और 12वें राउंड के मुकाबले में बढ़त बनाई, मगर कांग्रेस की बढ़त नहीं टूट पाई।



थानेसर में हुआ रोमांचक मुकाबला
थानेसर विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशी पंजाबी वर्ग के थे। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का मुकाबला भाजपा के राज्यमंत्री प्रत्याशी एवं दो बार के विधायक सुभाष सुधा के साथ रहा। आठवें राउंड तक अरोड़ा ने बढ़त बनाए रखी, मगर नौवें राउंड में सुधा को 155 की बढ़त मिली। अगले राउंड में यह बढ़त 727 तक पहुंची, मगर उसके बाद सुधा की बढ़त कम होने लगी। 11वें राउंड में बढ़त 515 रह गई और अगले राउंड तक घटकर 14 तक रह गई। उसके बाद अरोड़ा ने दोबारा लय हासिल करते हुए 1281 की अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed