फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Winner beats Punjab University and becomes poor team

Kurukshetra News: पंजाब यूनिवर्सिटी को हराकर कुवि की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Winner beats Punjab University and becomes poor team
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबाॅल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से न्यू जिम्नेजियम हॉल में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित कराई गई थी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुवि की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बधाई दी।
खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि कुवि ने नॉथ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल टीम के फाइनल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 61-45 से मात देकर विजेता का खिताब जीता। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर को 67-37 से हराया। गौरतलब है कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में करीब 41 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यातिथि कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल रहे। उन्होंने विजेता कुवि महिला बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया और कहा कि वर्तमान में हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी रहकर विश्वविद्यालय, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित होने तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने से ही देश तरक्की कर सकता है। शिक्षा, शोध, विज्ञान तथा खेल सहित सांस्कृतिक क्षेत्रों में हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है। कुवि महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुवि को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने तीन से आठ मार्च के बीच आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कोच राजेश राजौंद, राजेश मैहला, मोनिका, मलकीत सिंह तथा डॉ. राजेश सोबती सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed